
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली की सुल्तानपुरी थाना पुलिस की पेट्रोलिंग स्टाफ ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक फोन भी बरामद किया। अपराध में इस्तेमाल वाहन एक कटर और एक चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से 6 मामले सुलझाने का दावाकिया है। आरोपी पहले भी एक दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामलों शामिल पाया गया है।
दरअसल बाहरी जिले में झपटमारी की बढ़ती घटनाएं को ध्यान में रखते हुए जिले के डीसीपी द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले में सख्त निर्देश दिए गए है इसी कड़ी में निर्देश का पालन करते हुए सुल्तानपुरी थाने की की बीट स्टाफ 14 जुलाई को कृष्ण विहार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, गश्त के दौरान उन्होंने काफी लोगों की भीड़ देखि, जिन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा था और "चोर चोर" चिल्ला रहा था। पेट्रोलिंग स्टाफ ने तुरंत स्थिति को शांत किया और पूरी घटना की जानकारी ली। जहां यह पाया गया कि संदिग्ध व्यक्ति ने अपनी स्कूटी पर राहगीर का मोबाइल फोन छीन लिया है।
पुलिस टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया जिसकी पहचान रोहित के रूप में हुई जोकि दिल्ली पूठ कलां का निवासी है। आरोपी की स्कूटी की जांच की गई तो वो सुल्तानपुरी इलाके से चोरी की पाई गई जिसके बाद स्कूटी की डिक्की को चैक किया गया तो उसमे एक कटर भी बरामद किया गया। वहीं आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी और लूट का सामान सड़कों पर घूम रहे कबाड़ियो को बेच देते थे और पैसे आपस अपने साथियों के साथ बांट लेते थे। उसने यह भी खुलासा किया कि वह कई बार जेल जा चुका है। इसके अलावा, उसने कई और अपराधों में शामिल होने का भी खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र से चुराया गई एक मोटर-साइकिल हीरो पैशन-प्रो भी बरामद की गई।
आपको बता दें जिले के डीसीपी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी एक दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से 6 मामले सुलझाने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Leave a comment