
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले सीलमपुर इलाके की झुग्गी-झोपड़ी में बच्चे के छठी समारोह में हुई। फायरिंग से तीन बच्चे जख्मी हो गए। सभी बच्ची को जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तफ्तीश के दौरान आरोपी की पहचान आमिर उर्फ हमजा के तौर पर हुई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, सीलमपुर जे-ब्लॉक स्थित झुग्गी एरिया में कुतुबुद्दीन ने बेटा होने पर समारोह का आयोजन किया था। शाम करीब 7 बजे सीलमपुर थाने के फायरिंग की कॉल मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि आमिर उर्फ हमजा की जमीन पर गोली चलाई, जिसके छर्रे वापस आकर वहां खेल रहे तीन बच्चों को लगी और सभी जख्मी हो गए। सभी बच्चें की उम्र 7 से 8 साल के बीच है।
इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई इस बच आरोपी हमजा वहां से फरार हो गया। तीनों पीड़ित बच्चों को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए। पुलिस का दावा है कि तीनों बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस दोनों आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
Leave a comment