Delhi crime: लूटपाट करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

Delhi crime: लूटपाट करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

नई दिल्ली: देश राजधानी दिल्ली में कोरोना काल में भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस प्रशासन के लाख दावों के बावजूद बदमाश बेखौफ होकर एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं. आए दिन दिल्ली में स्नैचिंग की वारदात सामने आ रही थी. ऐसा ही एक मामला पश्चिमी दिल्ली के सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे चैन स्नैचर को गिरफ्तार किया है. जो लोगों से रास्तें में चेन छिनते थे. वहीं दिल्ली पुलिन आपराधिक घटनाएं को देखते हुए जगह जगह छापेमारी की.

वहीं कीर्ति नगर में दिल्ली की पुलिस ने लूटपाट की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी जवाहर कैंप में एसीपी/पंजाबी बाग के समग्र मार्गदर्शन में गश्त ड्यूटी पर थे. गश्त के दौरान उन्हें कुछ शोर सुनाई दिया कि कुछ लोग एक व्यक्ति के पीछे भाग रहे हैं. एचसी हरेंद्र और सीटी अशोक ने तुरंत कार्रवाई की और संक्षिप्त पीछा करने के बाद संदिग्ध पर काबू पा लिया. इसी बीच शिकायतकर्ता वहां पहुंच गई और कहा कि इस व्यक्ति ने उसका फोन जबरन लूट लिया है. सरसरी तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन मिला जिसका नाम संचित बताया जा रहा है.

दूसरी तरफ मोती नगर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी. इसी बीच, सफेद स्कूटी पर दो व्यक्ति आए और उसके खिलाफ रुक गए. पिलर के पास आरोपी स्कूटी से नीचे आया और उस हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की. इसके बाद लड़की ने साथ आरोपी ने हाथपाई शुरू कर दी, और चिलाने लगी.  जिसके बाद गस्त कर रहे पुलिस कर्मी ने एचसी तेजपाल और सी.टी. खेमा राम जो गश्त ड्यूटी पर थे, लड़की अवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे, और अपराधी को पकड लिया है , हालांकि उसका सह-आरोपी भागने में सफल रहा, स्कूटी को मौके पर ही छोड़ दिया.

पूछताछ करने पर अपराधी का नाम और पता पिंटू उर्फ ​​पीके के रूप में सामने आया और स्कूटी भी पीएस केशव पुरम से चोरी हुई मिली. इस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने अपने साथी परवीन के साथ वर्तमान डकैती के अलावा चोरी और स्नैचिंग के कई अपराध किए हैं. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं. आगे की जांच जारी है.

Leave a comment