
नई दिल्ली: दिल्ली में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे की। छापेमारी कर पुलिस ने कई शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ताजा मामला दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके का है जहां पुलिस ने 1 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कीर्ति नगर इलाके से एक सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल के मुताबिक आरोपी तरुण कुमार शर्मा निवासी रघुबीर नगर का रहने वाला है। जो डकैती, शस्त्र अधिनियम, ऑटो चोरी आदि के 20 आपराधिक मामलों में शामिल है। पुलिस ने जब आरोपी से लगातार पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 चोरी की स्कूटी बरामद की। साथ ही पूर्व दिल्ली से चुराई गई होंडा एक्टिवा भी शामिल है।
वहीं अभी पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। आपको बता दे कि तरुण कुमार ने जो भी स्कूटी चुराई वह सभी होन्ड़ा कंपनी की है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुट गई है। तरुण साथ और कौन-कौन आरोपी शामिल है। साथ ही पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।
Leave a comment