Delhi Crime: अवैध शराब कारोबारी पर दिल्ली पुलिस शिकंजा, चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: अवैध शराब कारोबारी पर दिल्ली पुलिस शिकंजा, चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. दिल्ली में बढ़ रहे चोरी और अवैध शराबों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार काम कर रही है. लॉकडॉउन के कारण शराब की बिक्री बंद हो चुकी है जिस कारण अवैध शराब की बिक्री बढ़ती जा रही है. अवैध शराब को कारोबार रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसी के तहत तिलक नगर में पुलिस की एक टीम को अवैध शराब के आपूर्तिकर्ता की गुप्त सूचना मिली है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम के गठन किया है. टीम ने तिलक नगर के बस स्टैंड के पास बस स्टैंड के पास एक सैंट्रो कार को रोक लिया. इस कार से 50 क्वार्टर अवैध शराब यानी रेस 7 के 22 कार्टन को अपने कब्जे में ले लिया है. इसके साथ ही 2 शराब मफियाओं को गिरफ्तार किया है. इसके पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी व्यक्तियों ने एल-1 गोदाम, साईं मंदिर रोड, सोनीपत, हरियाणा से बरामद शराब की खरीद की. जब्त की गई अवैध शराब के स्रोत और डिलीवरी प्वाइंट के संबंध में आगे की जांच जारी है.

वही दूसरी तरफ पशिचमी दिल्ली के ख्याला पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह ने एक स्कूटी पर घूम रहे आरोपियों का गिरफ्तार किया हृ. पूछताछ के बाद पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान अनिल और लक्ष्मण के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी एक स्कूटी भी बरामद की है. इसके साथ ही उनके पास से एक मोबाइल फोन वीवो और एक जोड़ी गोल्ड ईयर टॉप भी बरामद किया गया.

Leave a comment