
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आपराधों पर रोक नहीं लगा पा रही है. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक तत्व अपना पैर पसार रहे है. आए दिन दिल्ली में स्नैचिंग, चोरी की घटनाएं के साथ नशे का कारोबार भी धडल्ले से चल रहा है. ऐसा ही एक मामला पश्चिमी दिल्ली के सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने एक 5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन थाने में कोविड -19 दिशानिर्देशों और राष्ट्रीय लॉकडाउन की संवेदनशीलता को देखते हुए सड़क अपराध को रोकने के लिए नवीन एसीपी (प्रोबेशनर) सुश्री दीक्षा के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. गश्त कर है पुलिस वालों को लेकर रघुबीर नगर के पास पहुंचा. तो एक संदिग्ध व्यक्ति छाया में खुद को छिपाने की कोशिश कर रहा था और संदिग्ध व्यक्ति एक बैग भी ले जा रहा था. पेट्रोलिंग टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने का प्रयास किया.
इसके बाद कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण, उसे काबू कर लिया गया. वह अपने भागने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. उसके बैग की तलाशी ली गई और उसके पास से कुल 5 किलो गांजा बरामद किया गया. आरोपी शंकर निवासी गोल्डन पार्क, रामपुरा, दिल्ली का रहने वाला है. जिसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है.
Leave a comment