DELHI CRIME: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूरे देश में फैला रखा है अपना जाल

DELHI CRIME: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूरे देश में फैला रखा है अपना जाल

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट थाने की पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी कर लोगों से ठगी के गैंग के मास्टरमाईंड को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मंजीत उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। यह पंजाब के जालंधर का रहने वाला है।

डीसीपी एयरपोर्ट रवि कुमार सिंह ने बताया की थाने की पुलिस को दी गयी शिकायत में शिकायतकर्ता गुरनूर सिंह ने चिटिंग को लेकर कम्प्लेन दिया था। उसने पुलिस को बताया की सोशल मीडिया के माध्यम से वह अमित गौर नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आया था। जिसने टूरिस्ट और स्टूडेंट वीजा के लिए रेफरेंस मांगा था। देश-विदेश में एजेंटों से अपने संपर्क का हवाला देकर शिकायतकर्ता को प्रभावित किया।

गुरनुर सिंह ने ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट वीजा के लिए अपने एक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के 05 स्टूडेंट्स का रेफरेंस दिया। इसके लिए उसे और उसके सहयोगियों को 18 लाख रुपये दिए गए थे। लेकिन जब उन वीजा को ऑस्ट्रेलियन एम्बेसी से वेरीफाई करवाया गया, तो सभी वीजा के फर्जी होने का पता चला। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत आईजीआई थाने में दर्ज करवाई थी।

Leave a comment