Delhi News: राहुल गांधी को आंतकी कहना रवनीत सिंह बिट्टू को पड़ा भारी, कांग्रेस ने कर दिया बड़ा काम

Delhi News: राहुल गांधी को आंतकी कहना रवनीत सिंह बिट्टू को पड़ा भारी, कांग्रेस ने कर दिया बड़ा काम

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अजय माकन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज़ कराई। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

इस पूरे मामले कांग्रेस सांसद अजय माकने ने कहा कि, "भाजपा के एक नेता ने दिल्ली में पिछले सप्ताह एक तरह से राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी थी जब उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संभल जाओ वरना आपका भी वही हाल होगा जो आपकी दादी का हुआ था। आज हमने पुलिस में शिकायत की है। इनके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए।"

रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी को कहा था आंतकी

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा था कि राहुल गांधी देश के नंबर 1 आतंकी हैं। वह देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। देश की एजेंसियों को उनपर नजर रखनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा, "राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं। उन्होंने (राहुल गांधी) अपना ज्यादा समय देश से बाहर बिताया है। वहां उनके परिवार और दोस्त हैं, इस वजह से उनको अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है। राहुल गांधी बाहर जाकर हर चीज को उल्टा-पुल्टा बोलते हैं. अब तो राहुल गांधी कभी ओबीसी, कभी कास्ट की बात करते हैं।

Leave a comment