DELHI CRIME: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शातिर अपराधी, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

DELHI CRIME: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शातिर अपराधी, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में झपटमारी की घटनाओं को कम करने के लिए लगातार पुलिस प्रयास कर रही है इसी क्रम में थाना सीलमपुर पुलिस ने ब्रह्मपुरी की पुलिया पर एक बैरीकेट लगा हुआ था। जिसमें वह आने-जाने वालों के वाहनों की जांच कर रही थी। 29 मई की देर रात पुलिस ने एविएटर स्कूटी पर आते हुए एक शख्स को रोकने का इशारा दिया। तो वह भागने लगा पुलिस ने भागकर उसको पकड़ा और उसकी जांच की तो जांच में पाया कि उसका नाम फहीम है और वह सीलमपुर झुग्गियों का रहने वाला है।

पुलिस ने जब उसकी गहनता से तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला फहीम जिस स्कूटी का इस्तेमाल कर रहा था वह भी दिल्ली के कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की पाई गई हालांकि पुलिस मैं इस बदमाश को पकड़ने मैं कड़ी मशक्कत की और बदमाश को मौके पर ही धर दबोचा।

फिलहाल उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी संजय सैन ने बताया कि यह सक्रिय ऑटोलिफ्टर है और काफी तलाश है पुलिस को इसकी तलाश थी फिलहाल पुलिस ने उसके पकड़े जाने पर राहत की सांस ली है और क्षेत्र में होने वाली चोरी मोबाइल स्नैचिंग जैसी वारदातों में हाथी कमी देखने को मिलेगी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है

Leave a comment