DELHI: क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, पटाखों से भरा ट्रक किया बरामद

DELHI:  क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, पटाखों से भरा ट्रक किया बरामद

नई दिल्ली:दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने पटाखों की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था। साथ ही इस फैसले पर ना मानने पर सख्त कदम उठने की बात कहीं थी। इस बीचआईएससी क्राइम ब्रांच को गुप्त सुचना मिल जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मंडोली औद्योगिक क्षेत्र, फेज II दिल्ली में छापेमारी की, जहां एक ट्रक में अवैध पटाखों वाले कार्टन उतारे जा रहे थे। मौके से कुल 145कार्टन (2625किलोग्राम पटाखे वाले) बरामद किए गए।

अवैध पटाखों की बिक्री में पुलिस सख्त

दरअसर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एक साल के लिए दिल्ली में पटाखों को खरीदने और बिक्री पर रोक लगा दी थी। वहीं इस बीच पुलिस को गुप्त सुचना मिली। जिसके बाद इंस्पेक्टर के नेतृत्व में आईएससी की टीम मनमीत मलिक में एसआई लोकेंद्र सिंह, एएसआई सुरेश, एएसआई कृष्ण, एएसआई राजीव, एचसी नीतेश, एचसी अमित, एचसी पवन कुमार, सीटी, योगिंदर और सी.टी. आशीष की देखरेख में रमेश चंदर लांबा, एसीपी/आईएससी श्री द्वारा गठित किया गया।

पटाखों से भरा ट्रक बरामद

वहीं टीम ने मंडोली औद्योगिक क्षेत्र, फेज- II, दिल्ली में छापेमारी की, जिसमें एक ट्रक से अवैध पटाखों वाले कार्टन उतारे जा रहे थे। मौके से कुल 145कार्टन (2625किलोग्राम पटाखे वाले) बरामद किए गए। पूछताछ करने पर पता चला कि गोदाम मुकुल जैन नाम का है और उसके रिश्तेदार तुषार उर्फ ​​वंश जैन को वहां केयरटेकर और रिकॉर्ड मेंटेनेंस के लिए नियुक्त किया गया था। पूछताछ से पता चला कि गोदाम मुकुल जैन नाम है और उसके रिश्तेदार तुषार उर्फ ​​वंश जैन को वहां केयरटेकर और रिकॉर्ड मेंटेनेंस के लिए नियुक्त किया गया था।

पूछताछ में मुकुल जैन और तुषार उर्फ ​​वंश जैन ने खुलासा किया कि उन्होंने इन पटाखों को करनाल (हरियाणा) और संगरूर (पंजाब) के वितरकों से अपने-अपने स्थानों पर गोदामों से खरीदा था। वितरकों ने तमिलनाडु के शिवकाशी स्थित कारखानों से पटाखा खरीदा था। इन पटाखों को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली एनसीआर में बेचा जाना था। आरोपी मुकुल जैन काफी समय से यह धंधा कर रहा है क्योंकि उसके पिता भी इसी धंधे में थे।

Leave a comment