Delhi: इजराइल दूतावास ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा, ये एक आतंकवादी हमला है- राजदूत रॉन मलका

Delhi: इजराइल दूतावास ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा, ये एक आतंकवादी हमला है- राजदूत रॉन मलका

नई दिल्ली: इजराइल दूतावास के पास29 जनवरी को शाम के समय एक जोरदार धमाका हुआ था. धमाके के कारण का अभी पता नहीं चल सका है.धमाके में किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है. जबाकि 3 गाड़ियों के शीशे टूटे हैं. इसके बाद  दिल्ली पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम इजरायली दूतावास के पास ब्लास्ट साइट से सबूत जुटाने के पहुंच गई है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें एक कैब से दो व्यक्ति उतरते दिख रहे हैं. ये इजराइली दूतावास के पास उस जगह की तरफ जाते दिख रहे है जहां कल धमाका हुआ है. कैब ड्राइवर से संपर्क किया गया है और स्कैच बनवाए जा रहे हैं.

इस हमले के बाद इजरायल के राजदूत रॉन मलका ने कहा कि इस घटना की जांच चल रही है, घटनास्थल से सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं. भारत और इजरायल के अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है. अभी हमें लगता है कि ये एक आतंकवादी हमला है, जिसका निशाना इजरायली दूतावास था.

इजरायल के राजदूत रॉन मलका ने कहा कि कल जब ये हमला हुआ तब हमने भारत और इजराइल के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 29वीं वर्षगांठ मनाई गई थी. तो हो सकता है कि ये सिर्फ एक इत्तेफाक ना हो. सभी विकल्पों की जांच की जा रही है.

Leave a comment