Delhi Election 2025: अगले साल फरवरी 2025 में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे है। जिसके लिए अब भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज यानी रविवार को BJP नेताओं की एक अहम बैठक हुई हैं।
चुनाव के लिए हुई BJP की बैठक
इस बैठक में BJP ने चुनाव की तैयारियों से लेकर रणनीति बनाने तक के पहलुओं पर चर्चा की हैं। बता दें, दिल्ली BJP की इस बैठक में प्रदेश की सभी समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ दिल्ली के सातों सांसद विजय गोयल, अरविंदर सिंह लवली, कैलाश गहलोत व अन्य नेता भी मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, BJP ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव से पहले परिवर्तन यात्रा निकालने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इस परिवर्तन यात्रा में BJP के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
क्या है BJP की रणनीति?
सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो BJP नेताओं ने आम आदमी पार्टी के दावों का लोगों के बीच पर्दाफाश करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी दिल्ली के लोगों को जानकारी देने का फैसला लिया है। बता दें, इस बार चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के फैसले के अनुसार, पार्टी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
AAP अकेले लड़ेगी चुनाव
इसी बीच, आम आदमी पार्टी ने भी किसी के साथ गठबंधन न करने के संकेत दिए हैं। अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टी यहां अकेले ही चुनाव लड़ेगी। सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बता दें, इससे पहले, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी कहा था कि वह आप से गठबंधन नहीं करेंगे।
वहीं, आम आदमी पार्टी 70 सीटों के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुका है। जिसके बाद पार्टी दूसरी सूची भी जल्द ही जरी कर सकती है। दूसरी तरफ BJP भी 10 दिसंबर से पहले 35 से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
Leave a comment