Delhi Election: 'AAP' को राजनीतिक पाठ पढ़ाएंगे अवध ओझा, दिल्ली से लड़ सकते हैं चुनाव

Delhi Election: 'AAP' को राजनीतिक पाठ पढ़ाएंगे अवध ओझा, दिल्ली से लड़ सकते हैं चुनाव

Avadh Ojha Will Join AAP: मोटिवेशनल स्पीकर और ऑनलाइन कोचिंग टीचर के नाम से मशहूर अवध ओझा आज आम आदमीं पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी में शामिल होने के बाद वह दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हो चुकी है। इस मुलाकात में उनकी सीट भी फाइनल हो चुकी है।

बता दें, दिल्‍ली में फरवरी महीने में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 11 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट भी जारी कर दी है।

BJPसे लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे

अवध ओझा उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। उन्हें लेकर यह भी अटकल थी कि वह बीजेपी से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। वह प्रयागराज से लोकसभा का टिकट पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में थे। लेकिन तब उन्हें मौका नहीं मिला। जिसके बाद अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया और युवाओं के बीच उनकी अच्छी लोकप्रियता को देखते हुए आप को उम्मीद है कि उनके जुड़ने से चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सकता है। 

AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

इसी बीच, आम आदमी पार्टी ने भी किसी के साथ गठबंधन न करने के संकेत दिए हैं। अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टी यहां अकेले ही चुनाव लड़ेगी। सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बता दें, इससे पहले, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी कहा था कि वह आप से गठबंधन नहीं करेंगे।

वहीं, आम आदमी पार्टी 70 सीटों के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुका है। जिसके बाद पार्टी दूसरी सूची भी जल्द ही जरी कर सकती है।  

Leave a comment