Delhi: विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने क्यों बदल दिया अपने चुनाव निशान का रंग?

Delhi: विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने क्यों बदल दिया अपने चुनाव निशान का रंग?

AAP Party Symbol Colour Change: दिल्ली में अगले साल फरवरी 2025 में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने है। लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव निशान का रंग बदल दिया। दरअसल, AAP पार्टी का चुनाव निशान झाड़ू है, जिसमें झाड़ू का रंग सफेद हुआ करता था। लेकिन अब पार्टी ने अपने चुनाव निशान झाड़ू का रंग काला कर दिया है।

बता दें,  सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। वहीं, काला रंग बुरी नजर से बचने के लिए उपयोग में लाया जाता है। वहीं, पार्टी के करीबी लोगों का कहना है कि काला रंग बुरी नजर से बचाता है। इसलिए आम आदमी पार्टी अपने चुनाव निशान झाड़ू को काले रंग में बदलने का फैसला लिया होगा। 

क्यों बदला झाड़ू का रंग?

इसके अलावा AAP पार्टी के एक सीनियर नेता का कहना है कि झाड़ू का सिर्फ रंग बदला है, तेवर और लोकप्रियता वही है। झाड़ू मतलब केजरीवाल और केजरीवाल मतलब झाड़ू। उन्होंने आगे कहा कि चौथी बार दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। इसलिए पार्टी को बुरी नजर से बचने के लिए झाड़ू का रंग काला किया गया है। 

फिलहाल, इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि क्यों आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव निशान झाड़ू का रंग बदला? लेकिन चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव निशान झाड़ू का रंग सफेद से बदलकर अब काला कर दिया है।

ऑफिस बदलने के बाद बदला चुनाव निशान का रंग

बता दें, AAP पार्टी ने नए दफ्तर में आने के बाद बदला ही अपने चुनाव निशान झाड़ू का रंग बदला है। आम आदमी पार्टी का नया ऑफिस बंगला नंबर 1, (कैनिंग लेन) पंडित रविशंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली हो गया है। इससे पहले पार्टी का ऑफिस 206, राउज एवेन्यू, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, आईटीओ था।  

Leave a comment