27 करोड़ की घड़ी, दिल्ली एयरपोर्ट से जब्त, आखिर इसमें क्या है खास?

27 करोड़ की घड़ी, दिल्ली एयरपोर्ट से जब्त, आखिर इसमें क्या है खास?

नई दिल्ली: क्या अपने 27 करोड़ की घड़ी देखी है, पहनी है? या कभी उसको छुआ है? एक मिडिल कलॉस घर के लिए 27 करोड़ का मतलब है 10 साल तक का भरपूर घर में अन्न, घर वालों को लिए अच्चे कपड़े, खुशियों से भरपूर घर। लेकिन आज हम आपको बताएगें 27 करोड़ की घड़ी के बारे जो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर जब्त की गई है। 

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर गुरुवार को करोड़ों रुपये की कीमत की कई घड़ियों के साथ एक व्यक्ति को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सात लग्जरी कलाई घड़ियों की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार किये गए युवक के पास से बरामद घड़ियों में से एक सोने की बनी है, जिस पर हीरे जड़े हैं और उसकी कीमत 27.09 करोड़ रुपये है। आईजीआई सीमा कस्टम विभाग जुबेर रियाज कामीली ने कहा कि कीमत के लिहाज से यह लग्जरी सामानों की सबसे बड़ी बरामदगी की गई है।

क्या-क्या जपत किया गया

अधिकारियों के अनुसार, मूल्य के अनुसार यहां एक बार में 60 किलोग्राम सोना जब्त करने के बराबर है। मतलब जितनी कीमत कि ये घड़िया है उस हिसाब से हम एक बार में करीब 60 किलों सोना खरीद सकते है। अधिकारियों ने आपने बयान में कहा गया कि उसके सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान सात कलाई घड़ियां बरामद हुईं। ये घड़ियां- जैकब एंड कंपनी (मॉडल: बीएल115.30ए), पियाजे लाइमलाइट स्टैला (एसआई.नं.1250352 पी11179), रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट (एसआई.नं. जेड7जे 12418), रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट (एसआई.नं. 0सी46जी2 17), रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट (एसआई. नं. 237क्यू 5385) और रोलेक्स ओयस्टर पर्पेचुअल डेट जस्ट (एसआई.नं.861 आर 9269) हैं।

Leave a comment