DELHI: किडनी रैकेट बैंक में 10 लोगों की हुई गिरफ्तारी, जिसमें एक बड़े अस्पताल का नामी डॉक्टर भी शामिल

DELHI: किडनी रैकेट बैंक में 10 लोगों की हुई गिरफ्तारी, जिसमें एक बड़े अस्पताल का नामी डॉक्टर भी शामिल

नई दिल्ली:  देश की राजधानी में ऐसे रैकेट का सक्रिय होना हैरान कर देने वाली बात है। बेशक दिल्ली पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांट के इस रैकेट को पकड़कर बेहद अच्छा काम किया है। क्योंकि यह गैंग गरीब लोगों को बरगलाकर उनसे किडनी ले लेते थे। और उन्हें 2-3 लाख रुपए देते थे। जबकि एक किडनी के बदले वह पैसे वाले मरीजों से 30 लाख रुपए लेते थे।

दिल्ली पुलिस ने इस किडनी रैकेट में जो 10 लोग पकड़े हैं उनमें से एक नामी अस्पताल का डॉक्टर है। जिसका नाम डॉक्टर सौरभ मित्तल है। किडनी ट्रांसप्लांट का यह सारा रैकेट कैसे काम करता था। 26 मई को हौज खास थाने में एक खुफिया जानकारी मिली कि हौज खास जैसे पॉश इलाके के एक लैब में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट का टेस्ट किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की महिला एसएचओ सिवनी सिंह ने आला अधिकारियों को इस मामले की जानकारी देकर तुरंत एक टीम बनाई और इस खुफिया जानकारी पर लग गई। दिल्ली पुलिस की टीम हौज खाश के उस लैब में पहुंचे। उन्हें एक पीड़ित भी मिल गया जिसे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उकसाया जा रहा था।  साथ ही दिल्ली पुलिस को वहां से दो लोगों को पकड़ लिया है।

सर्वजीत जयसवाल और शैलेश पटेल ये दोनों दिल्ली के अस्पताल के बाहर गरीब मरीजों को बहला-फुसलाकर यहां टेस्ट के लिए लाते थे।यहीं से गरीब लोगों के माइंड वाश का काम करता था। उन्हें किडनी को देने के लिए वर्गलाते थे। पैसों की तंगी में लोग इनके झांसे में आ जाते थे। हौज खास के लैब में दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद लतीफ को पकड़ा जो बिना प्रिसक्रिप्शन के अवैध तरीके से ट्रांसप्लांट के लिए टेस्ट कर रहा था। पुलिस ने जब इन तीनों से पूछताछ की तो इस रैकेट की गुत्थी खुलती चली गई। उसके बाद दिल्ली पुलिस हौज रानी और पश्चिम विहार पहुंची।

Leave a comment