
अब तक केंद्र की मोदी सरकार 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकनॉमी बनाने का दावा कर रही थी, लेकिन अब राजनाथ सिंह ने 10 ट्रिलियन की भी बात छेड़ दी है। उन्होंने कहा है कि सरकार का लक्ष्य भारत को 2030-32 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चर्स के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। वही राजनाथ सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर बयान दिया है कि सरकार का लक्ष्य भारत को 3030-32तक 10ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।
उन्होंने कहा, 'भारत की अर्थव्यवस्था का वर्तमान आकार 2.7ट्रिलियन डॉलर का है और 2024तक इसे 5ट्रिलियन डॉलर का बनाने का लक्ष्य है और इसके बाद 2030-32तक इसे 10ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का बनाने का लक्ष्य है।साथ ही रक्षामंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल मेक इन इंडिया के तहत सरकार का मकसद ना सिर्फ भारत को एक प्रमुख शस्त्र निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है, बल्कि इसे रक्षा निर्यातक के रूप में बदलना है। वर्तमान में भारत में रक्षा उद्योग बड़े स्तर पर आयात पर निर्भर है।

Leave a comment