Deepika Singh Mother Corona Positive: कवच-2 की अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां कोरोना पॉजिटिव, इलाज के लिए नहीं मिल रहा बेड

Deepika Singh Mother Corona Positive: कवच-2 की अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां कोरोना पॉजिटिव, इलाज के लिए नहीं मिल रहा बेड

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के चलते हालात काफी चिंताजनक हो गए है. करीब 3 महीने के आस-पास तक लगाए लॉकडाउन से कोरोना वायरस के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे है. इस कोरोना वायरस से आम से लेकर खास तक हर कोई संक्रमित हो रहा है. बता दें कि अब कवच-2 की अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इस वक्त दीपिका की फैमिली दिल्ली में है. आज ही दीपिका को पता चला कि उनकी मां की रिपोर्ट्स कोरोना पॉजिटिव आई है.

दीपिका ने बताया कि, हां आज ही मेरी मां की रिपोर्ट्स आई और पता चला कि वे कोरोना पोजिटिव हैं. मेरी फैमिली में और 45लोग हैं जो मेरी मम्मी के कांटेक्ट में आए हैं. मेरे पापा को भी डायबिटीज है और उनका टेस्ट अभी होना बाकी है. मेरे पापा सुबह से लाइन में लगे हुए हैं उसके बाद कुछ घंटों पहले उन्हें रिपोर्ट्स मिली. मेरी बहन अनु और पापा को बहुत मुश्किल हुई रिपोर्ट्स लेने में. इतना ही नहीं कोई डॉक्टर भी नहीं है जो इलाज बताए.

दीपिका ने आगे और बातें बताईं. उन्होंने कहा, “मेरी जितने डॉक्टर्स से भी बात हुई है सबने कहा है कि चेस्ट का XRAY करना बहुत ज़रूरी है लेकिन मेरी मम्मी का X-Ray भी नहीं हो पा रहा है, ना ही किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में बेड अवेलेबल हैं. उन्हें घर पर रहकर इलाज करने को कहा गया है लेकिन क्या इलाज ये नहीं बताया गया.

दीपिका सिंह ने कहा कि हमने सोचा नहीं था देश में कोरोना वायरस को लेकर इतने बुरे हालात हो जाएंगे. मरीजों को इलाज के लिए बेड भी नहीं मिलेंगे. मरीज तड़पते रहेंगे. देश की सरकारें राजनीति करने में व्यस्त रहेगी. इस समय देश में कोरोना वायरस तेजी से पैल रहा है. कोरोना के केस देश में इस समय किसी भी डरा सकते है. बता दें कि देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 97 हजार हो गई है. मरने वालों की संख्या 8 हजार को पार कर गई है.

 

 

Leave a comment