Drugs Case: ड्रग्स केस में सामने आया दीपिका पादुकोण का नाम, चैट में पूछा- माल है क्या?

Drugs Case: ड्रग्स केस में सामने आया दीपिका पादुकोण का नाम, चैट में पूछा- माल है क्या?

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर के बाद अब दीपिका का नाम भी ड्रग्स से जुड़ा पाया जा रहा है. दरअसल, हाल ही में एनसीबी की जांच में जया साहा की मैनेजर करिश्मा से दीपिका पादुकोण की बातचीत सामने आई है. 

सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया शाह के एक कथित चैट में D और K नाम का जिक्र है. NCB के सूत्रों के मुताबिक, D का मतलब है दीपिका पादुकोण और K का मतलब है करिश्मा है. इस कथित चैट में दीपिका पादुकोण कऱिश्मा से ड्रग्स मांगती दिख रही हैं. दीपिका और करिश्मा का जो चैट वायरल हो रहा है उसमें दीपिका करिश्मा से हैश की डिमांड कर रही हैं. 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी जल्द इसे लेकर पूछताछ के लिए दीपिका को समन भी भेज सकती हैं. दीपिका से पहले जया की व्हाट्सएप चैट में श्रद्धा कपूर के नाम का खुलासा हुआ था. वहीं खबर यह भी है कि दीपिका पादुकोण भी इसे लेकर ऑफिशियल बयान जारी कर सकती हैं और फिलहाल वो इस बारे में अपनी लीगल टीम से सलाह ले रही हैं.
 
 
 

Leave a comment