श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान, सेना ने प्रदर्शनकारियों के आगे डाले हथियार

श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान, सेना ने प्रदर्शनकारियों के आगे डाले हथियार

नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश को छोड़कर मालदीव भाग गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर लोगों का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया है। राजधानी कोलंबो की सड़कों पर प्रदर्शनकारी जमकर उत्पात कर रहे हैं। हजारों की तादाद में लोग संसद भवन की तरफ मार्च कर रह रहे हैं। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पीएम हाउस की तरफ भी बढ़ रहे हैं। फिलहाल श्रीलंका में आपातकाल लगा दिया गया है।

वहीं, दूसरी तरफ राजपक्षे ने विरोध के 139 दिन बाद अपना इस्तीफा भी दे दिया है। आज संसद में उनके इस्तीफे की घोषणा हो सकती है और इसके साथ ही अंतरिम राष्ट्रपति के नाम का भी ऐलान होगा। इस बीच श्रीलंकाई सेना ने भी अपने नागरिकों के सामने हथियार नीचे कर दिए हैं। आक्रोशित लोग हजारों की तादाद में संसद भवन की तरफ मार्च कर रह रहे हैं। ऐसे में कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई है। इस वजह से पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है। वहीं, दो गुट भी आपस में भिड़ गए, जिससे 12 लोग घायल हो गए।

राष्ट्रपति ने छोड़ा देश

बीते कुछ महीनों से आर्थिक संकट से जुझ रहे श्रीलंका में एक बार फिर प्रदर्शनकारी सड़कों पर नजर आ रहे है। बता दें कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे इस्तीफे के पहले ही देश छोड़ दिया है। राजपक्षे देर रात मालदीव पहुंच गए हैं।दरअसल आज यानी 13 जुलाई को राष्ट्रपति ने इस्तीफा देने का ऐलान किया था। लेकिन राष्ट्रपति ने इस्तीफे से पहले ही देश छोड़ गए है।

राजपक्षे इस्तीफे के आधिकारिक ने ऐलान किया है कि राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ देश छोड़ चुके हैं। राजपक्षे देर रात मालदीव पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि राजपक्षे ने इस्तीफे देने से पहले शर्त रखी थी कि वे परिवार सहित देश से बाहर जाना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित भेजा जाना सुनिश्चित कराया जाए।

Leave a comment