Search KhabarFast

Press ESC to close

DDLJ को पूरे हुए 30 साल, लंदन में बना राज-सिमरन का आइकॉनिक पोज वाला स्टैच्यू

DDLJ को पूरे हुए 30 साल, लंदन में बना राज-सिमरन का आइकॉनिक पोज वाला स्टैच्यू

DDLJ 30 Years: शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जो साल 1995 में आई थी और आज भी पूरी दुनिया में इसे पसंद किया जाता है। इसी साल 2025 में इसे 30 साल पूरे हुए। इस मौके पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख और काजोल का एक ब्रॉन्ज स्टैच्यू लगाया गया। खास बात ये है कि यह पहला मौका है जब किसी भारतीय फिल्म को इस तरह से सम्मानित किया गया। शाहरुख और काजोल के हाथ से लॉन्च हुए इस स्टैच्यू में राज और सिमरन का आइकॉनिक पोज दिखाया गया। इसी के साथ DDLJ पहली फिल्म बन गई, जिसके स्टार्स का स्टैच्यू लंदन में लगाया गया।

शाहरुख-काजोल का रिएक्शन

वहीं, इस इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि DDLJ एक सच्चे दिल से बनाई गई फिल्म थी। हम लव स्टोरी की एक ऐसी कहानी चाहते थे, जो बाधाओं को पार कर जाए और दुनिया को दिखाया कि प्यार दुनिया को बेहतर बना सकता है। ये फिल्म मेरी पहचान का हिस्सा का है। इसके साथ ही काजोल ने कहा कि यकीन नहीं हो रहा कि DDLJ को 30 साल हो गए और आज भी इसे इतना ही  प्यार मिल रहा है। एक ऐसी कहानी जिसने पीढ़ियों का सफर तय किया है।

शाहरुख ने जाहिर की खुशी

शाहरुख खान ने इवेंट की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट किया और लिखा कि बड़े बड़े देशों में, ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती है, सेनोरिटा। आज लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन के ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण करते हुए बहुत खुशी हो रही है, DDLJ के 30 साल पूरे होने का जश्न। मुझे खुशी है कि DDLJ पहली भारतीय फिल्म है जिसे सीन्स इन द स्क्वायर ट्रेल में स्टैच्यू से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा शाहरुख ने लिखा कि मुमकिन बनाने के लिए UK में सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। जब आप लंदन में हों तो राज और सिमरन से जरूर मिलें। हम चाहेंगे कि आप DDLJ के साथ और भी यादें बनाएं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast