Dawood Ibrahim : PAK का दामाद बन बैठा दाऊद, पठान की लड़की से किया दूसरा निकाह

Dawood Ibrahim : PAK का दामाद बन बैठा दाऊद, पठान की लड़की से किया दूसरा निकाह

Dawood Ibrahim Family: भारत को मुंबई हमले का जख्म देने वाला अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान का जमाई बनकर बैठा है। पहली पत्नी से तलाक लिए बिना ही दाऊद ने पाकिस्तान में दूसरी शादी कर ली। उसने पाकिस्तानी पठान की लड़की से निकाह कर लिया है। ये खुलासा दाऊद इब्राहिम के भांजे और हसीना पारकर के बेटे अली शाह ने किया है।

अली शाह द्वारा साल 2022 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के समक्ष दिए बयान के मुताबिक, दाऊद ने अभी तक अपनी पहली बीवी महज़बीन को तलाक़ नहीं दिया है। जबकि वह पठान की लड़की से दूसरा निकाह कर चुका है। उसने अपने बयान में महज़बीन और दाऊद के तलाक़ की खबरों को झूठा बताया है।

दाऊद के भांजे अली शाह ने बताया कि दाऊद की पहली बीवी महज़बीन से जुलाई 2022 में अली शाह की दुबई में मुलाकात हुई थी, महज़बीन ने ही अली शाह को दाऊद के दूसरे निकाह की जानकारी दी थी। अलीशाह के मुताबिक महज़बीन ही हर अहम मौके पर भारत मे बैठे दाऊद के रिश्तेदारों के संपर्क में व्हाट्सप्प कॉल के ज़रिए जुड़ी रहती है।

अलीशाह ने बताया कि दाऊद अब पाकिस्तान के कराची में दूसरी जगह पर शिफ्ट हो गया है। अब वह कराची के डिफेंस एरिया में रहता है। उसका नया ठिकाना रहीम फकी के पास अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे है। अलीशाह ने ये भी बताया कि दाऊद इब्राहिम किसी से भी संपर्क नहीं रखता है।
 
दाऊद को पहली पत्नी महजबीं से 3 बेटियां और एक बेटा (मरुख, महरीन और माजिया) है। मरुख की शादी जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से हुई है। माजिया की अभी शादी नहीं हुई है। उनके बेटे का नाम मोइन नवाज है। अलीशाह ने बताया कि दाऊद इब्राहिम के चार भाई और चार बहनें हैं। दाऊद समेत कुल 9 भाई-बहन।
 
भारत को दिया मुंबई हमले का जख्म
 
दाऊद ने भारत को मुंबई हमले और कई आतंकी गतिविधियों का जख्म दिया। 30 सालों से भारत उसकी तलाश में है।  अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर का जन्म दिसंबर 1955 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था। उसके पिता इब्राहिम कासकर पुलिस कांस्टेबल थे। बाद में दाऊद का परिवार मुंबई के डोंगरी इलाके में बस गया था। 70 के दशक में दाऊद का नाम मुंबई के अंडरवर्ल्ड में तेजी से उभरने लगा था। पहले वो हाजी मस्तान गैंग में काम करता था।
 
वहीं रहते रहते उसका प्रभाव बढ़ने लगा। उसके गैंग को लोग डी-कंपनी कहने लगे थे। वो उसका मुखिया माना जाता था। 90 के दशक में मुंबई में हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड दाऊद ही था। धमाको को अंजाम देने के बाद वो भारत छोड़कर दुबई भाग गया था। इसके बाद उसने पाकिस्तान में अपना ठिकाना बनाया। और तब से वह अपने परिवार के साथ वहीं रहे रहा है।

Leave a comment