Cyclone Fungal: आज कहर बरपाएगा तूफान फेंगल, आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Fungal: आज कहर बरपाएगा तूफान फेंगल, आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Affect Of Cyclone Fengal: बढ़ती ठंड के बीच लोगों के सामने एक और आफत आने वाली है। आईएमडी के अलर्ट ने लोगों को सचेत कर दिया है और सर्तक रहने के लिए चेतावनी जारी कर दी है। बता दें कि बांगाल की खाड़ी से निकलने वाला तूफान अब पुडुचेरी पहुंचने वाला है। आईएमडी ने बताया है कि चक्रवात फेंगल शनिवार यानी 30 नवंबर तक पुडुचेरी पहुंचेगा।

इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल, माहे और दक्षिण आंतरीक कर्नाटक में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और चंडिगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में 2 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की आशंका है। इसके अलावा आने वाले सप्ताह के बाकी दिनों में उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।                 

कोहरा भी दिखाएगा अपना असर                             

मौसम विभाग ने बताया है कि 30 नवंबर को चंडीगढ़, बिहार, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में 2 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की बात कही गई है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?                               

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, और तटीय ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, लक्षद्वीप, दक्षिण कर्नाटक, केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, गंगा के पश्चिम बंगाल क्षेत्र, मणिपुर, मिज़ोरम, और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश की संभावना है।  

Leave a comment