
नई दिल्ली: देश में लगातार साइबर फ्रॉड की घटनाएं बढ़ रही है। लोग इसके दिन पर दिन शिकार बनते जा रहे है। आपकी एक गलती से आपका पूरा बैक अकाउंट खाली हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसे साइबर फ्रॉड में न फसे और सावधान हो जाए। scammers फ्रॉड करने के लिए नए-नए तरीके अपनाते है।
कभी बिजली कटौती के नाम पर मैसेज करते है तो कभी जॉब लगने के नाम पर लोगों को मैसेज किया जाता है। इन मैसेज के साथ एक लिंक भी शेयर किया जाता है। लिंक पर क्लिक करके ही आपकी कई डिटेल्स हासिल कर ली जाती है। जिसका इस्तेमाल करके स्कैमर्स लोगों के साथ फ्रॉड करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही टॉप स्कैम वाले मैसेज के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपको भी ऐसे मैसेज मिले हैं तो आपको भी सावधान हो जाने की जरूरत है।
1. जॉब के नाम पर साइबर फ्रॉड
इसमें लोगों को मैसेज किया जाता है कि उनका जॉब एप्लीकेशन अप्रूव हो गया है। इसके बाद यूजर को सैलरी भी बताई जाती है। फिर लास्ट में एक लिंक देकर उस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। ये वॉट्सऐप चैट का लिंक होता है। इससे आपका वॉट्सऐप चैट स्कैमर के साथ ओपन हो जाएगा। फिर वो आपसे आपकी पर्सनल डिटेल्स हासिल कर फ्रॉड को अंजाम देते हैं।
2. बैंक अकाउंट ब्लॉक पर फ्रॉड
दूसरे तरह के स्कैम में यूजर को बैंक अकाउंट या कार्ड ब्लॉक करने की बात कही जाती है। ऐसे मैसेज में कभी SBI Yono को बैन करने की बात कही जाती है तो कभी HDFC नेटबैंकिंग ब्लॉक करने की बात कही जाती है। इस पर दिए फिशिंग लिंक पर आप भूल कर भी ना क्लिक करें।
3. बिजली कटौती के नाम पर भी हो रहा स्कैम
बिजली कटौती का मैसेज भी काफी कॉमन स्कैम है। ऐसे स्कैम में यूजर को कहा जाता है उनके घर की बिजली कटने वाली है। इससे बचने के लिए उनको एक नंबर पर कॉल करने के लिए कहा जाता है। ये नंबर स्कैमर का होता है और स्कैमर आपसे सारी पर्सनल जानकारी हासिल कर लेता है। इसका इस्तेमाल फाइनेंशियल फ्रॉड करने के लिए किया जाता है।
4. लोन अप्रूव होने को लेकर स्कैम
इसके अलावा लोन देने के नाम पर भी यूजर के साथ फ्रॉड किया जाता है। पहले तो यूजर को मैसेज किया जाता है कि उनका लोन प्री-अप्रूव्ड हो गया है। उसके बाद लोन को अप्रूव किया जाता है जिसको आपने कभी अप्लाई ही नहीं किया। इसके बाद आपको एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। इस पर भी आपसे पर्सनल जानकारी हासिल कर फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है।
5. कस्टम विभाग के नाम पर भी लोग होते है शिकार
एक नया स्कैम अभी तेजी से चल रहा है। इसमें यूजर को एक मैसेज सेंड कर बताया जाता है कि उनका महंगा गिफ्ट कस्टम विभाग के पास जमा है। इसको प्राप्त करने के लिए कस्टम ड्यूटी पे करने के लिए कहा जाता है। कस्टम ड्यूटी के नाम पर ये फ्रॉड होता है। पैसे देने के बाद स्कैमर्स आपसे बातचीत बंद कर देते हैं।
Leave a comment