700 गोल करने वाले छठे फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

700 गोल करने वाले छठे फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर का 700वां गोल किया। हालांकि वे अपनी टीम पुर्तगाल को हार से नहीं बचा पाए।

यूक्रेन के खिलाफ गोल करते ही स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो खास क्लब में शामिल हो गए। वो अब 700 गोल करने वाले दुनिया के छठे और मौजूदा समय में एकलौते फुटबॉलर बन गए हैं। यूरो कप में यूक्रेन के खिलाफ मैच में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने 72 वें मिनट में गोल कर ये खास उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो ने अपने करियर में देश और अलग-अलग क्लबों की तरफ से 700 गोल किया है। उन्होंने पुर्तगाल की तरफ से 95 और अलग-अलग फुटबॉल क्लबों जैसे रियल मेड्रिड के लिए 450, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 118, मौजूदा क्लब जुवेंटस के लिए 32 और स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए पांच गोल दागे हैं।

Leave a comment