राजधानी दिल्ली में अपराधियों का बोलबाला, मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या

राजधानी दिल्ली में अपराधियों का बोलबाला, मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या

Bawana Murder News: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। यही कारण है कि बवाना इलाके में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दीपक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बवाना इलाके में दीपक नामक शख्स अपनी बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था। दीपक के साथ उसकी बेटी भी थी। दोनों मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग होने लगी। दीपक की उम्र 43वर्ष बताई जा रही है।

बताया जाता है कि बदमाशों ने दीपक को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली दीपक और उसकी बेटी को भी लगी। दीपक की गोली लगने से मौत हो गई वहीं दीपक की बेटी के हाथ गोली लगी है। इस हमले में वह घायल हो गई है। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a comment