
पूर्णिया: बिहार विधानसभा के तीसरे चरण और अतिंम चरण में तहत 78 विधान सभा क्षेत्रों में आज वोट ड़ाले जा रहे है. ये सीटें राज्य के 17 जिलों में हैं. वहीं बिहार के पूर्णिया में बिट्टू सिंह के छोटे भाई बेनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई.
पूरा मामला बिहार के पर्णियां जिले का है. जहां तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. बेनी सिंह ने मतदान करने के लिए अपने घर से मतदान केंद्र की ओर निकल गए. वहीं अज्ञात बदमाश उनका इंतेजार कर रहे थे. जैसी ही बेनी सिंह मतदान क्रेंद के पास पहुंचें, तभी हमलवारों ने हमला कर दिया और उनका पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी. बेनी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. वहीं पुलिस ने बेनी के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने इस मामले पर शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है.
इससे पहले शिवहर में एक नेता की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जब उनकी हत्या की गई थी वह चुनाव प्रचार कर रहे थे और इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी.
Leave a comment