Shraddha Murder Case: आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट हुआ पूरा,जानें कैसे रहे परिणाम

Shraddha Murder Case: आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट हुआ पूरा,जानें कैसे रहे परिणाम

नई दिल्ली: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का गुरुवार को रोहिणी के एक अस्पताल में करीब दो घंटे तक नार्को टेस्ट किया गया। खबरों के अनुसार, पूनावाला का नार्को टेस्ट पूरी तरह सफल रहा और उसकी सेहत बिल्कुल ठीक है।आफ़ताब का नार्को टेस्ट 1 घंटा 50 मिनट तक चला। विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

आपको बता दे कि, अधिकारियों ने कहा कि पूनावाला सुबह 8.40 बजे रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल पहुंचे और सुबह करीब 10 बजे नार्को टेस्ट शुरू हुआ। जांच के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया। पूनावाला को शुक्रवार को यहां फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) ले जाया जा सकता है। वहीं अब उसने अपने पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के दौरान जो जवाब दिए, उसका विश्लेषण किया जाएगा। उनके द्वारा दिए गए जवाबों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

आफताब ने उगली सारी सच्चाई

वहीं आरोपी आफताब ने नार्को टेस्ट के दौरान श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की है। इतना ही नहीं आफताब ने ये भी बता दिया कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया और उन्हें कहां फेंका है। खबरों के मुताबिक तो टेस्ट के दौरान भी आफताब चालाकी दिखा रहा था। बता दें कि अब तक वह पुलिस की हर बात मान रहा है, जांच में सहयोग कर रहा है। यहां तक कि पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए भी राजी हो गया। पुलिस को उसके इस अच्छे व्यवहार पर संदेह हो रहा है।

Leave a comment