Search KhabarFast

Press ESC to close

बुर्का पहनकर बिल्डिंग में घुसा आरोपी, 19 साल की मासूम को पांचवीं मंजिल से फेंका

बुर्का पहनकर बिल्डिंग में घुसा आरोपी, 19 साल की मासूम को पांचवीं मंजिल से फेंका

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। सोमवार सुबह एक युवक ने 19 साल की लड़की को पांचवीं मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल लड़की को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दोनों अलग-अलग समुदायों से हैं, जिसके चलते इलाके में तनाव का माहौल है।

दोस्ती टूटने से नाराज था आरोपी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता नेहाअपने परिवार के साथ अशोक नगर में रहती है। परिवार में माता-पिता, तीन बहनें और दो भाई हैं। नेहा के सामने वाले मकान में तौफिक नाम का युवक रहता है, जो मूल रूप से मुरादाबाद का है और मंडोली रोड पर नौकरी करता है। दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन कुछ समय से नेहा ने तौफिक से बातचीत बंद कर दी थी। इससे नाराज तौफिक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

बुर्का पहनकर छत पर पहुंचा आरोपी

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे तौफिक बुर्का पहनकर नेहा के मकान की छत पर पहुंचा। चूंकि बिल्डिंग के कुछ फ्लोर खाली हैं, इसलिए किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। परिजनों का कहना है कि नेहा पानी की टंकी चेक करने छत पर गई थी। सूत्रों के अनुसार, तौफिक ने फोन करके नेहा को ऊपर बुलाया। वहां दोनों के बीच बहस हुई, और गुस्से में तौफिक ने नेहा को पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया।

पुलिस की छापेमारी, इलाके में तनाव

घटना के बाद तौफिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। नेहा के गली में गिरते ही आसपास हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इलाके में दोनों समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को एलजी संधू का निर्देश, कहा- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

कोलकाता में बड़ा हादसा, फैक्ट्री शेड गिरने से 4 की मौत, 21 लोग बचाए गए, कई अभी मलबे में फंसे

Taratala Accident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का शेड गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। साथ ही अभी भी मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

NEET-UG पेपर लीक मामला, कुलकर्णी और मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

राउज एवेन्यू अदालत ने बुधवार को कथित NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast