
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी एक दिल दहला देने वाला केस सामने आया है। आजमगढ़ में भी एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका को छह टुकड़ो में काट अलग-अलग जगह फेंक दिया। बता दे कि, सिरफिरा अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह हो जाने से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना 16 नवंबर को तब सामने आई जब युवती का शव कई टुकड़ों में मिला था। वहीं शव की पचान गौरी के रूप में की गई है।
पूछताछ के दौरान उगला सच
आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि 16 नवंबर को गौरी का पूरा गांव के सड़क किनारे एक युवती का शव कई टुकड़ों में मिला था। युवती की शिनाख्त इलाके के इसहाकपुर गांव निवासी केदार प्रजापति की पुत्री आराधना के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए हत्या के मुख्य आरोपी प्रिंस यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने सच उगला है वह दिल को दहला देने वाला है।
पहले से चल रहा था अफेयर
एसपी आर्य ने बताया कि आरोपी प्रिंस यादव का आराधना से पहले अफेयर चल रहा था। लेकिन आराधना की शादी दूसरे व्यक्ति से होने से वह नाराज चल रहा था। इसलिए उसने आराधना को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और फिर उसे अंजाम दे दिया। इस प्लान में उसके माता-पिता, बहन, मामा, मामी, मामा का लड़का और उसकी पत्नी भी शामिल है। पूरी घटना के दौरान प्रिंस के मामा का लड़का सर्वेश भी साथ ही रहा। पुलिस को इस मामले में पांच महिलाओं समेत आठ आरोपियों की और तलाश है।
गन्ने के खेत में किए शरीर के 6 टुकड़े
गन्ने के खेत में लकड़ी के बोटे आराधना के शरीर के 6 टुकड़े किए और फिर उसे पॉलिथिन में पैक कर दिया। इसके बाद गौरीपुरा गांव के पास शव को कुंए में फेंक दिया। आराधना के शव को वहां से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब के पास फेंक दिया। फिर दोनों वापस लौट आए और वहीं रुके। पुलिस ने साइंटिफिक तरीके से छानबीन कर सभी सबूतों को इकठ्ठा किया और आरोपी प्रिंस यादव को 19 नवंबर की रात को गिरफ्तार कर लिया।
Leave a comment