मोहब्बत...लिव-इन...फिर शरीर के 35 टुकड़े...दिल्ली में एक बार फिर सामने आई हैवानियत की दास्तां

मोहब्बत...लिव-इन...फिर शरीर के 35 टुकड़े...दिल्ली में एक बार फिर सामने आई हैवानियत की दास्तां

नई दिल्ली: दिल्ली में एक फिर सामने आई हैवानियत की दास्तां, दिल्ली में एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और उसके शरीर को 35टुकड़ों में काटकर राजधानी भर में विभिन्न स्थानों पर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार,आरोपी की पहचान आफताब अमीन पूनावाला के रूप में की गई है और उसे दिल्ली पुलिस ने शनिवार (11नवंबर, 2022) को गिरफ्तार किया था।

शरीर के टुकड़ों को स्टोर करने के लिए खरीदा नया फ्रिज

आपको बता दे कि,उसने कथित तौर पर 18मई को 26वर्षीय श्रद्धा का गला घोंट दिया और उसके शरीर के 35टुकड़े कर दिए। फिर उसने शरीर के टुकड़ों को स्टोर करने के लिए एक नया फ्रिज खरीदा और 18दिनों की अवधि में उन्हें विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि किसी भी तरह के शक से बचने के लिए वह रात करीब 2बजे पॉलीबैग में बॉडी पार्ट रखकर घर से निकल जाता था। मामला 8 नवंबर को सामने आया, जब महाराष्ट्र के पालघर निवासी लापता महिला के पिता ने कॉल का जवाब देना बंद करने के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया।

अक्सर लड़ते थे क्योंकि श्रद्धा...

उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आफताब का पता लगा लिया। पूछताछ के दौरान, उसने अपराध कबूल किया और कहा कि वे अक्सर लड़ते थे क्योंकि श्रद्धा उस पर शादी का दबाव बना रही थी। मृतक मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करती थी और वहीं उसकी मुलाकात आफताब से हुई थी। फिर उन्होंने डेटिंग शुरू की और साथ रहने लगे। हालाँकि, उसके परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी, जिसके बाद यह जोड़ा दिल्ली चली गई और महरौली इलाके में रहने लगे। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, और पुलिस आगे की तलाश कर रही है

Leave a comment