Search KhabarFast

Press ESC to close

साहब! मुझे I phone चाहिए था लेकिन...कर्नाटक में हत्या के बाद 3 दिन तक घर में रखी लाश

साहब! मुझे I phone चाहिए था लेकिन...कर्नाटक में हत्या के बाद 3 दिन तक घर में रखी लाश

Deliver boy was killed: एप्पल फोन के लिए लोगों की कितनी दीवानगी है इसके बारे में बताते नहीं जरूरत नहीं है। खासतौर पर युवाओं में इसका करेज ज्यादा देखने को मिलता है। ऐसे में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक डिलीवर बॉय को मौत को मौत के घाट उतार दिया। वहीं बताया जा रहा है कि यह हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई है।

डिलीवर बॉय को उतारा मौत के घाट

मामला कर्नाटक के हासन जिले का है। जहां एक 20 साल के शख्स ने 23 साल के युवक को मौत के घाट उतार दिया। वहीं हत्या के बाद लाश को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश भी की। दरअसल, अर्सिकेरे शहर के अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास 11 फरवरी को कर्नाटक पुलिस को एक जली हुई लाश मिली। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

जांच टीम ने किए कई खुलासे

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया। जांच शुरू हुई तो पुलिस ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए है। पुलिस के मुताबिक, अर्सिकेरे शहर के लक्ष्मीपुरा लेआउट के पास रहने वाले हेमंत दत्ता (20) ने एक सेकंड हैंड आईफोन ऑनलाइन बुक किया था। इस बुकिंग को पहुंचाने का जिम्मा ई-कार्ट के डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक को मिला।

3 दिनों तक लाश के साथ रहा आरोपी

तय वक्त पर हेमंत नाइक आईफोन की डिलीवरी करने के लिए हेमंत दत्ता के लक्ष्मीपुरा इलाके में स्थित घर पर पहुंच गया। फोन डिलीवर करते ही उसने फोन की कीमत 46 हजार रुपए देने के लिए कहा। वहीं हेमंत दत्ता ने बहाने से डिलीवर बॉय को घर के अंदर बुला लिया और फिर दत्ता चाकू लेकर उस पर टूट पड़ा। एक के बाद एक कई वार किए। हत्या को अंजाम देने के बाद उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह लाश को किस तरह से ठिकाने लगाए? इसलिए उसने 3 दिनों तक लाश को अपने घर पर ही रख लिया।

सबूत मिटाने के लिए लाश को किया आग के हवाले

फिर तीन दिन बाद मौका पाकर उसने लाश को बोरे से ढका और स्कूटी पर लादकर सुबह-सुबह करीब 4.50 बजे उसे ठिकाने लगाने निकल पड़ा। यहां से दत्ता, नाइक की लाश को लेकर सीधे अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास सुनसान इलाके में पहुंचा। एक जगह निश्चित कर उसने लाश को अपनी स्कूटी से उतारा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया।

फ्री में चाहिए था I PHONE

पुलिस की पूछताछ में हेमंत दत्ता ने बताया कि उसके पास डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक को देने के लिए 46 हजार रुपए नहीं थे और उसे आईफोन भी चाहिए था, इसलिए उसने डिलीवरी बॉय को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया. पुलिस ने बताया कि उन्हें जब रेलवे स्टेशन के पास जली हुई लाश मिली तो उन्होंने पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, जिसमें आरोपी अपनी स्कूटी पर लाश लादकर ले जाता हुआ नजर आ गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान 25वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया।

UP एसटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

Four Terrirsot Arrested:उत्तर प्रदेश एसटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश विरोधी गतिविधि में शामिल चार आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इनमें जो

दोस्ती बनी दुश्मनी! बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत, खेत में दफनाया शव; 9 महीने बाद ऐसे उठा पर्दा

Farrukhabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दोस्ती के रिश्ते को खून से रंग देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहन से छेड़छाड़ करने के गुस्से में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना करीब 9महीने पहले 20जुलाई की है। हालांकि, शव का कंकाल अब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast