हरियाणा में नहीं थम रहा क्राइम का ग्राफ, व्यापारी से मांगी 20 लाख की फिरौती

हरियाणा में नहीं थम रहा क्राइम का ग्राफ, व्यापारी से मांगी 20 लाख की फिरौती

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में एक बार फिर से व्यापारी से 20 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आयाहै। जगाधरी के सेक्टर-17 हुडा थाने में निर्मल टिंबर के संचालक प्रशांत कंबोज ने मामला दर्ज करवाया था जिसमें व्हाट्सएप पर मांगी गई फिरौती और जान से मारने की दी गई धमकी का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी पुलिस ने 24 घंटे में ही आरोपी को काबू कर लिया है।

जिले में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। सबसे अधिक दहशत में व्यापारी हैं क्योंकि व्यापारियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब अग्रसेन चौक के पास स्थित निर्मल टिबर के नाम से आढ़त चलाने वाले रेलवे रोड निवासी प्रशांत कांबोज से रंगदारी मांगी गई। उनके वाट्सएप पर 20 लाख रुपये की रंगदारी के लिए मैसेज आया। इंटरनेशनल नंबर से यह मैसेज भेजा गया था, जिस पर गैंगस्टर की फोटो लगी हुई थी.। पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। जैसे ही व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज हुआ तो राज खुलता चला गया।  जिसमें सामने आया कि तेजली निवासी दिवस कुमार ने रंगदारी मांगी थी। यह कांग्रेस नेता सतीश सांगवान का पुत्र है, केस दर्ज होने का पता लगते ही रंगदारी मांगने का आरोपित खुद अर्जुननगर चौकी पहुंच गया। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशांत कांबोज लक्कड़ के आढ़ती है. वीरवार की शाम को उनके मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज आया।  जिसमें लिखा था कि 20 लाख का इंतजाम कर लो तुम्हारे घर का भी पता है, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. यह मैसेज देख व्यापारी दहशत में आ गया। उसने तुरंत अपने दोस्तों को बताया. इसके बाद पुलिस को शिकायत दी. जिस वाट्सएप नंबर से यह मैसेज आया वह चार डिजिट का इंटरनेशनल नंबर था।  एसपी ने बताया कि एप का इस्तेमाल करते हुए इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई. एक नामी गैंगस्टर का फोटो लगाकर रंगदारी मांगी गई।  पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिवस को पकड़ लिया। आरोपी दिवस बीए फाइनल वर्ष का छात्र है। आरोपी दिवस और व्यापारी प्रशांत पहले से जानकार हैं. अभी इनका क्या मोटिव था. इस बारे में तफ्तीश के बाद ही पता लग सकेगा ।

Leave a comment