श्रद्धा वाकर हत्याकांड में पिता को 'लव जिहाद' का शक, आफताब पूनावाला के लिए मौत की मांग

श्रद्धा वाकर हत्याकांड में पिता को 'लव जिहाद' का शक, आफताब पूनावाला के लिए मौत की मांग

नई दिल्लीश्रद्धा वाटर मर्डर केस में एक नया मोड़ आ चुका है,श्रद्धा के पिता विकास विकास ने अपनी बेटी की हत्या में लव जीहद आसंका जताई है। उन्होंने अपनी बेटी के हत्यारे के लिए मौत की सजा का मांग की है। लड़की के पिता विकास ने कहा कि, "मुझे लव जिहाद एंगल पर शक था। हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। मुझे दिल्ली पुलिस पर भरोसा है और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। श्रद्धा अपने चाचा के करीब थी और उससे बात नहीं की।" मुझे बहुत। मैं आफताब के संपर्क में कभी नहीं था। मैंने मुंबई के वसई में पहली शिकायत दर्ज कराई।

इस एंगल से भी पुलिस कर रही है जांच

श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि आफताब पूनावाला फूड ब्लॉगर था। इसके अलावा वह दिल्ली के एक कॉल सेंटर में काम करता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने श्रद्धा की हत्या के लिए ही छतरपुर इलाके में फ्लैट किराए पर लिया था?पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 2022 में दिल्ली शिफ्ट होने से पहले यह कपल 2019 में रिलेशनशिप में आया था। वे कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में रहे। इसके बाद वे अलग-अलग जगहों पर गए और इस दौरान दोनों लिव इन में रहे।

श्रद्धा और आफताब मार्च-अप्रैल में हिमाचल प्रदेश गए थे

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा और आफताब मार्च-अप्रैल में हिमाचल प्रदेश गए थे। यहां उनकी मुलाकात दिल्ली के छतरपुर में रहने वाले एक शख्स से हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली शिफ्ट होने के बाद दोनों उसी शख्स के फ्लैट में रुके थे, जिससे वे हिमाचल में मिले थे।थोड़े दिनों के बाद आफताब ने छतरपुर में एक फ्लैट किराए पर लिया जहां वह श्रद्धा के साथ शिफ्ट हो गया। कथित तौर पर 18 मई को छतरपुर फ्लैट में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस को पता चला है कि हत्या से कुछ दिन पहले ही फ्लैट को किराए पर लिया था।

Leave a comment