
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक पुलिस जवान ने अपनी तीनों साथियों को गोली मार दी। जिसमें से दो जवानों की मौके पर मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया है। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रोहिणी स्थित हैदरपुर प्लांट पर एक सिक्किम पुलिस जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी।
जिसमें से दो जवानों की मौत हो गई वहीं एक जवान को गंभीर हालत में अस्पताल बर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी इसी प्लांट में तैनात थे।आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है।वहीं गोलीकांड की ये घटना आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक जवान ने अपने तीन साथियों पर गोली चलाने से बाद खुद को गोली जिससे एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अपनी इंसास सर्विस राइफल से खुद को गोली मारने वाले पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी। जवान बल की 8वीं बटालियन का था और वर्तमान में सुरक्षा कर्तव्यों के लिए जम्मू-कश्मीर में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की दूसरी तदर्थ बटालियन की 'एफ' कंपनी में प्रतिनियुक्त था।
Leave a comment