
नई दिल्ली: चीन में कोरोना की अबतक की सबसे घातक लहर आने वाली है। जानकारी के मुताबिक चीन में एक दिन में लगभग 3.7 करोड़ कोविड के केस सामने आए है, जिससे देश का प्रकोप दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा प्रकोप बन जाएगा। रिपोर्ट मे कहा गया है कि कोरोना के केस इतने बढ़ जाएंगे कि चीन का पब्लिक हेल्थ सिस्टम भी धराशायी होने के कगार पर पहुंच जाएगा। ऐसे में अब भारत सरकार सख्त हो गई है।
बता दें कि चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से भारत आने वाले लोगों को RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर इन यात्रियों को अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन भी किया जाएगा। इसकी घोषणा शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की। उन्होंने कहा, जल्द ही इसको लेकर आदेश जारी किया जाएगा।
2022 का टूट सकता है रिकॉर्ड?
वहीं 20 दिसंबर को 37 लाख लोग संक्रमित हुए थे, जबकि चीन ने आधिकारिक आंकड़ों में बताया था कि सिर्फ 3,049 केस आए थे। मतलब साफ था कि चीन कोरोना के आंकड़ों को छुपा रहा है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की एक आंतरिक बैठक में दिए गए आंकड़ों के आधार पर ब्लूमबर्ग ने बताया कि अगर एक दिन में 3.7 करोड़ केस आने का अनुमान सही है तो इस साल जनवरी 2022 में एक दिन में सबसे ज्यादा 40 लाख केसों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
Leave a comment