देश

‘राम के अस्तित्व का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं’, स्टालिन के मंत्री का विवादित बयान, BJP हुई हमलावर

‘राम के अस्तित्व का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं’, स्टालिन के मंत्री का विवादित बयान, BJP हुई हमलावर

DMK Leader Remark On Lord Rama: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के परिवहन मंत्री एसएस शिवशंकर ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया है कि भगवान राम के अस्तित्व का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है। DMKनेता और पातालपुरी अध्यक्ष महंत बालक दास के इस दावे पर संत समाज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो मुसलमानों और मौलवियों के खिलाफ बोलकर दिखाएं। ...

‘राजनीति में हर वक्त एक जैसा नहीं होता...’, पूर्व CM वसुंधरा राजे का छलका दर्द

‘राजनीति में हर वक्त एक जैसा नहीं होता...’, पूर्व CM वसुंधरा राजे का छलका दर्द

Vasundhara RajeNews: राजस्थान में भाजपा के समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दर्द छलक कर सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में हर वक्त एक जैसा नहीं होता। हर किसी को उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। दरअसल, शनिवार को राजस्थान BJPके नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान BJPकी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि मदन राठौड़ जैसे ईमानदार कार्यकर्ता को BJPकी कमान सौंपने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहती हैं। ...

ताजमहल में 2 युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ली जिम्मेदारी, CISF ने पकड़ा

ताजमहल में 2 युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ली जिम्मेदारी, CISF ने पकड़ा

Two Youth Offered Gangajal In Taj Mahal: आगरा में दो हिंदू युवकों ने ताज महल के अंदर गंगा जल चढ़ाया। ये दावा दोनों युवकों ने किया है। शनिवार सुबह दोनों युवक बोतलों में पानी लेकर ताज महल में दाखिल हुए। युवकों ने अंदर जाकर पानी चढ़ाने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। CISF ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों युवक हिंदू महासभा से जुड़े बताए जा रहे हैं।उनकी पहचान मथुरा के विनेश और श्याम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ताज महल के अंदर गंगाजल चढ़ाया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि जांच की जायेगी। ...

जम्मू-कश्मीर में नार्को नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़, आतंकियों के लिए काम कर रहे 6 पुलिसकर्मियों पर एक्शन

जम्मू-कश्मीर में नार्को नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़, आतंकियों के लिए काम कर रहे 6 पुलिसकर्मियों पर एक्शन

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग से जुड़े एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। ड्रग्स बेचकर आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में 6 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और उन्हें तुरंत बर्खास्त कर दिया गया है। इसमें पांच पुलिसकर्मी और एक शिक्षक शामिल हैं। जांच में पता चला कि ये सभी सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान की ISIके नार्को टेरर नेटवर्क का हिस्सा थे। ...

Ayodhya Rape Case: आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी सील, प्रॉपर्टी पर चलेगा बाबा का बुलडोजर

Ayodhya Rape Case: आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी सील, प्रॉपर्टी पर चलेगा बाबा का बुलडोजर

Ayodhya Rape Case: अयोध्या में नाबालिग लड़की से गैंग रेप के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान के खिलाफ प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। मोईद खान की बेकरी पर छापेमारी पूरी हो गई है। बेकरी को सील कर दिया गया है। यहां निर्मित सभी सामानों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। बताया गया कि बेकरी का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। ...

CM Nayab Saini In Assam: असम में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा दावा, कहा- राज्य में फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएंगे

CM Nayab Saini In Assam: असम में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा दावा, कहा- राज्य में फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएंगे

CM Nayab Saini In Assam: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी इन दिनों असम के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि "यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे मां कामाख्या की पूजा करने का अवसर मिला। मैं उनसे राज्य और पूरे देश की भलाई और विकास के लिए प्रार्थना करता हूं ताकि विकासशील भारत की दिशा में आगे बढ़ सकें।" ...

Paris Olympics 2024: CM भगवंत मान को पेरिस जाने की नहीं मिली इजाजत, जानिए इसके पीछे की वजह?

Paris Olympics 2024: CM भगवंत मान को पेरिस जाने की नहीं मिली इजाजत, जानिए इसके पीछे की वजह?

Paris Olympics 2024: केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस जाने की अनुमति नहीं दी। विदेश मंत्रालय ने इजाजत देने से इनकार के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। यात्रा की अनुमति नहीं मिलने की जानकारी शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री कार्यालय को मिली। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान भारतीय हॉकी टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए पेरिस ओलंपिक में जाना चाहते थे, क्योंकि भारतीय हॉकी टीम में ज्यादातर खिलाड़ी पंजाब से हैं। उन्हें आज निकलना था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण वह पेरिस नहीं जा पा रहे हैं। ...

Wayanad Landslide: भयंकर तबाही के बीच केरल से चमत्कारी खबर, भयानक मंजर के बीच बचाए गए 5 बच्चे

Wayanad Landslide: भयंकर तबाही के बीच केरल से चमत्कारी खबर, भयानक मंजर के बीच बचाए गए 5 बच्चे

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। लगातार मरने वालों का आकंड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। साथ ही अभी कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। इस भयानक मंजर के बीच सुखद खबर सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन दौरान आदिवासी बस्ती से 6 बस्ती को रेस्क्यू किया गया है। ...

ICAE: अर्थशास्त्रियों के 32वें सम्मेलन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 65 साल बाद भारत में किया गया आयोजन

ICAE: अर्थशास्त्रियों के 32वें सम्मेलन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 65 साल बाद भारत में किया गया आयोजन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। ...

HARYANA NEWS: तंजानिया में कारोबार बढ़ाने के इच्छुक निवेशकों को मिलेगा सरकार का साथ, सीएम नायब सैनी दिया आश्वासन

HARYANA NEWS: तंजानिया में कारोबार बढ़ाने के इच्छुक निवेशकों को मिलेगा सरकार का साथ, सीएम नायब सैनी दिया आश्वासन

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तंजानिया में अपना कारोबार बढ़ाने के इच्छुक निवेशकों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके हित क्षेत्रों में संबंधित विभागों के माध्यम से सहायता प्रदान करके उनके प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ...