Wayanad Landslide: भयंकर तबाही के बीच केरल से चमत्कारी खबर, भयानक मंजर के बीच बचाए गए 5 बच्चे

Wayanad Landslide: भयंकर तबाही के बीच केरल से चमत्कारी खबर, भयानक मंजर के बीच बचाए गए 5 बच्चे

Wayanad Landslide:  केरल के वायनाड में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। लगातार मरने वालों का आकंड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 300से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। साथ ही अभी कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। इस भयानक मंजर के बीच सुखद खबर सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आदिवासी बस्ती से 6बच्चों को बचाया गया है।

जानकारी के अनुसार, भूस्खलन प्रभावित वायनाड में केरल के वन अधिकारियों द्वारा 8 घंटे के अथक अभियान के बाद एक दूरदराज के आदिवासी बस्ती से 6 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू अभियान पर केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि वन अधिकारियों का ये जज्बा हमें याद दिलाता है कि संकट की घोर घड़ी में भी केरल की जीवटता चमकती रहती है। हम एकजुट होकर पुनर्निर्माण करेंगे तथा और मजबूत होकर उभरेंगे।"

Leave a comment