76वें गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरुस्कार की घोषण कर दी। राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें एक जोड़ी भी शामिल है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। ...
आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर आयोजित राजकीय समारोह में भाग लेंगी। इस साल के गणतंत्र दिवस के समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हुए हैं। ...
President Droupadi Murmu Addresses The Nation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भारत की प्राचीन सभ्यता और इसके संघर्षपूर्ण इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत को अंधकारमय दौर से गुजरना पड़ा, लेकिन आज हम उन वीरों को याद करते हैं जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपनी जान दी। इस साल हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मना रहे हैं। ...
Bunkers Found On Bangladesh Border: बांग्लादेश में हाल ही में राजनीतिक बदलावों के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। शेख हसीना की सरकार के पतन और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन से बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतों का प्रभाव बढ़ा है। इसके कारण भारत विरोधी माहौल बन गया है। ऐसे में, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बीएसएफ को कुछ बंकर मिले हैं, जिससे सीमा सुरक्षा बलों की चिंता बढ़ गई है। ...
REPUBLIC DAY 2025: गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। जिसके कारण साल 1950 में देश को एक गणराज्य बना दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि यह परेड सिर्फ दिल्ली में ही क्यों होती है। इस ऐतिहासिक परेड की पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे। ...
Prabowo Sabianto India Visit: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी पहली भारत यात्रा 23जनवरी 2025को दिल्ली में शुरू की। 25जनवरी 2025को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। ...
Yoshitha Rajapaksa Arrest: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योषिता राजपक्षे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, योषिता राजपक्षे पर संपत्ति खरीद मामले में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, इसी केस में योषिता के चाचा और पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से पिछले हफ्ते पुलिस ने पूछताछ की थी। योषिता राजपक्षे की इश गिरफ्तारी से श्रीलंका के सत्ता के गलियारों में हड़कंप मच गया है। ...
Delhi Election2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया। BJPनेता अमित शाह ने कहा कि इस संकल्प पत्र में दिल्ली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई अहम वादे किए गए हैं, जो दिल्लीवासियों के जीवन को बेहतर बनाएंगे। ...
Banke Bihari Temple: यूपी के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने मंदिर को विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) के तहत लाइसेंस दिया गया है। यानी अब विदेशी भक्त मंदिर में खुलकर दान दे सकेंगे। मंदिर के संचालन के लिए कोर्ट द्वारा गठित प्रबंधन समिति ने इस लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था। कोर्ट की मंजूरी के बाद इस आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई। ...
Horoscope Today 26 January 2024, Aaj Ka Rashifal:राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 26 जनवरी 2025, रविवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन सिंह राशि के जातकों को किसी खास काम से फायदा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। वहीं तुला राशि के जातकों का आज के दिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। ...