Kaithal News: हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस पूछताछ के दौरान एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। सीवन थाने में यह घटना सामने आई है। डॉक्टरों ने महिला को पीजीआई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मामला एक नाबालिग लड़की से जुड़ा है। सीवन की रहने वाली ममता पर पड़ोस की नाबालिग लड़की को भगाने में मदद करने का आरोप है। पूछताछ के लिए पुलिस ममता को थाने ले गई थी। ...
JeM Terrorists In Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते पाकिस्तान की आतंकी साजिशों को नाकाम कर दिया है। दरअसल, इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन के तहत सेना ने न केवल आतंकियों को खदेड़ा, बल्कि एक पाकिस्तानी गाइड को भी गिरफ्तार किया, जो आतंकियों की मदद कर रहा था। ...
भारत में मॉनसून की एंट्री होने के बाद कई इलाकों में तबाही मची हुई है। पहाड़ी इलकों मे लैंडस्लाइड के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। वहीं, कई लोगों की भी मौत इस प्राकृतिक आपादा में हुई है। इस बीच रविवार को हिमाचल प्रदेश के भट्टाकुफर में पांच मंजिला इमारत देखते ही देखते जमींदोज हो गई। इस इमारत में पिछले एक साल से दरारें आनी लगी है। ...
Prayagraj Dalit Minor Girl Kidnapped: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक नाबालिग दलित लड़की को अगवा कर केरल ले जाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, दलित लड़की को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने की साजिश रची गई थी। छानबीन करने के बाद पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। जिस पर लड़की से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप है। ...
Telangana Reactor Blast: तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले के पाशमायलारम औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह सिगाची इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (सिगाची केमिकल्स) की फार्मा कंपनी में रिएक्टर विस्फोट हुआ। इस हादसे में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15-20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। ...
Dalai Lama 90th Birthday: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित मैकलोडगंज, जिसे 'लिटिल ल्हासा' के नाम से भी जाना जाता है। जहां 06जुलाई को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के 90वें जन्मदिन की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं। इस अवसर पर पूरी दुनिया की निगाहें दलाई लामा पर टिकी हैं। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि दलाई लामा अपने जन्मदिन के मौके पर अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सकते हैं। ...
साल 2011 की जनगणना के आकंड़ों को देखे तो केरल देश का सबसे साक्षर राज्य है। लेकिन देश के सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोगों वाले राज्यों से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने लोगों को अंचभित कर दिया। दरअसल, केरल सरकार ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है। ...
Bhim Army Chief:: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार 29जून को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया। जिसके बाद उनके समर्थकों ने करछना थाना क्षेत्र में जमकर बवाल मचाया। इस हिंसक प्रदर्शन में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और निजी वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा कई गाड़ियों में आग लगा दी और ईंट-पत्थर फेंके। जिसके कारण कई लोग घायल हो गए। ...
Monsoon Update: देशभर में मानसून दस्तक दे चुका है। भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे जोरों पर है। वहीं, मौसम विभाग ने 30जून को देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD की मानें तो पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसून सक्रिय हो चुका है। ...
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा अभी भी खूब हो रही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के एक सभा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। ह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मनों को करारा जवाब दिया, तब भी राहुल गांधी सवाल उठाते रहे। ...