
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल मुंबई में चार और पुणे में 2 मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ विभाग ने बताया कि नए कोरोना वायरस मामले में मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संक्रमित इलाकों से आने वाले मुसाफिरों की जांच शुरू कर दी गई है।
26 जनवरी 2020 तक 3756 मुसाफिरों की जांच की जा चुकी है। प्रभावित क्षेत्र से आए मुसाफिरों में से 15 मुसाफिर महाराष्ट्र के हैं। इन मुसाफिरों में से 6 मुसाफिरों में बुखार, सर्दी और खांसी जैसे लक्षण मिलने के कारण उन्हें विलगिकरन कक्ष में भर्ती किया गया।
इनमें से 4 लोगों के सैंपल पुणे के एनआईव्ही लैब को भेजे गए, जिनमें 3 निगेटिव पाए गए हैं। बाकी 1 का सैंपल पुणे के लैब में सोमवार को भेजा गया जिसकी रिपोर्ट आज यानी मंगलवार को आने की संभावना है।
दक्षता कक्ष में भर्ती कराए गए 6 लोगों में से 4 मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में तो 2 मरीज पुणे के नायडू अस्पताल में भर्ती हैं।

Leave a comment