
नई दिल्ली:भारत में कोरोना के नए मामलों में बीते दिन की तुलना में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश में अबतक कोरोना 4,30,62,569 मामले दर्ज किए गए है। इतने ही समय में 30 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 30 लाख 62 हजार 569 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 5 लाख 23 हजार 622 हो गई है। साथ ही देश में अब तक 4 करोड़ 25 लाख 23 हजार 311 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं। देश में 15,636 सक्रिय मामले है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,011 नए मरीज सामने आए है। इस दौरान 817 लोग डिस्चार्ज हो गए है। इसके साथ ही प्रदेश में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 4,168 हो गई है। प्रदेश में 18,75,887 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है।
दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में बीते 24 घंटों में 470 नए कोरोना के मामले समाने आए है। इसके साथ ही कोरोना के कारण एक भी व्यक्ति की मौत नही हुई है। और राज्य में अबतक 399 लोगों ने रिकवरी दर्ज की है। राज्य में 1,851 सक्रिय मामले है।
Leave a comment