'आंख सेकने जा रहे हैं...', नीतीश कैबिनेट की महिला संवाद यात्रा पर बिगड़े लालू यादव के बोल तो BJP नेता ने लगाई क्लास

'आंख सेकने जा रहे हैं...', नीतीश कैबिनेट की महिला संवाद यात्रा पर बिगड़े लालू यादव के बोल तो BJP नेता ने लगाई क्लास

Lalu Yadav Controversial Statement: मंगलवार को RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक विवादित बयान दिया है। दरअसल, लालू यादव से नीतीश कुमार की'महिला संवाद यात्रा' को लेकर सवाल पूछा गया था। जिस पर उन्होंने कहा 'आंख सेकने जा रहे हैं, जाने दीजिए, क्योंकि वो सिर्फ आंख सेंकने जा रहे हैं। पहले आंख सेकें फिर सरकार बनाने की सोचेंगे।' बता दें, नीतीश कुमार बिहार में महिला संवाद यात्रा निकालने की घोषणा कर चुके हैं। 

BJPनेता ने जताया विरोध

वहीं, लालू यादव के इस बयान पर बीजेपी नेता प्रभाकर मिश्रा ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है 'लालू यादव ने ओछी टिप्पणी की है। उनके पार्टी के लोग आंख सेखने कहां कहां जाते थे? अगर ये बात खुल जाए तो बहुत लोग नंगे हो जाएंगे।' उन्होंने आगे कहा 'लालू ने महिलाओं के साथ भद्दा मजाक किया है। अपनी उम्र का ख्याल रखें लालू यादव।'

नीतीश कैबिनेट को मिली मंजूरी

बता दें, नीतीश कैबिनेट को महिला संवाद यात्रा के लिए कुल 226 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी मिली है। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो काम किए हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन पर राज्यभर की महिलाओं से संवाद करेंगे। बता दें, बिहार में 48 फीसदी वोटर महिलाएं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद दिसंबर में अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।

इंडिया ब्लॉक को लेकर बोले लालू यादव

इसके अलावा लालू यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए। उनका कहना है कि कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है. ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले अगले चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आएगी। 

इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी इंडिया ब्लॉक को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत इंडिया ब्लॉक के किसी भी सीनियर लीडर द्वारा गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इस निर्णय पर आम सहमति से पहुंचा जाना चाहिए।  

Leave a comment