
नई दिल्ली:गिलोय का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। कोरोना काल में तो गिलोय का इस्तेमाल भारी मात्र में किया गया था। गिलोय के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। कुछ लोग काढ़े के रुप में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो कुछ लोग गिलोय का पाउडर, तो कुछ लोग गिलोय की टैबलेट का इस्तेकमाल करते है। वहीं अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि गिलोय से डेंगू के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करता है, लेकिन जितने गिलोय के फायदे है उतने ही इसके नुकसान है। तो चलिए आज हम आपको इससे होने वाले कुछ नुकसान के बारे में बताते है।
इन लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा
ब्लड शुगर को कम करें
गिलोय के सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो जाता है वहीं अगर किसी शख्सं को पहले से ही शुगर की समस्या हो तो उसकी सेहत और बिगड़ने का खतरा रहता है।
गर्भवती महिलाएं ना करें सेवन
बता दें कि गर्भवती महिलाओं और स्तरनपान कराने वाली महिलाओं को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए क्यों कि गर्भावस्था में गिलोय सुरक्षित है या नहीं इस बारे में सबूत नहीं है।
लो बीपी मरीजों के लिए खतरनाक
वहीं जिन लोगों को पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें भी गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए क्यों कि इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा कम हो जाता है और परेशानियां बढ़ भी सकती हैं।
सर्जरी होने पर ना करें सेवन
जिन लोगों को किसी भी वजह से कोई सर्जरी होने वाली है उन्हें कम से कम 2 हफ्ते पहले ही गिलोय का सेवन बंद कर देना चाहिए, क्योंकि गिलोय से ब्लज शुगर लेवल पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिस वजह से सर्जरी के समय और बाद में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Leave a comment