
Things to eat For Immunity Boost: भारत के लोग कोविड-19 महामारी से पहले इम्यूनिटी को लेकर अधिक सजग नहीं रहते थे। लेकिन साल 2019 के बाद भारत में इम्यूनिटी मजबूत करने को लेकर अलग-अलग प्रकार की गोली या बुस्टर खा रहे हैं। इसके अलावा कई लोग इम्यूनिटी बुस्ट करने के लिए रोजना सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। हालांकि, गोली या सप्लीमेंट सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। अकसर विशेषज्ञ कहते हैं कि इम्यूनिटी बुस्ट करने के लिए गोली या सप्लीमेंट का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, अच्छी इम्यूनिटी वाले लोग बीमारी से जल्दी ग्रसित नहीं होते हैं। वहीं, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, वो जल्दी बीमार हो सकते हैं। इसीलिए अगर आपको इम्यूनिटी बुस्ट करना है तो आप घर बैठे-बैठे इन चीजें का सेवन करके आराम से सेहतमंद रह सकते हैं।
हल्दी
हल्दी को औषधीयविज्ञान में सबसे अच्छा माना गया है। भले ही आप खाने में हल्दी खाते हैं लेकिन ये दवाई के रुप में भी काम करता है। हल्दी आपकी इम्युनिटी के लिए बहुत अच्छा होता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में हल्दी डालकर पीने से इम्युनिटी काफी ज्यादा मजबूत होता है।
अदरक
अदरक सेहत और शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर की गंदगी को निकालने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में हर इंसान को रोजाना अदरक का सेवन करना चाहिए।
साइट्पस फूड
कई लोगों को खट्टे सामान खाने की मनाही होती है। लेकिन अगर आप खट्टे और विटामिन युक्त खाना खा सकते हैं तो जरुर खाइए। खट्टे और विटामिन सी से भरपूर फ्रूट्स इम्युनिटी को मजबूत करने का काम करती है।
पालक
अगर सब्जियों की बात करें तो आयरन से भरपूर होनी चाहिए। इसके लिए विटामिन ई सहित पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों का भी पावरहाउस है। पालक में मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू करते हैं और बनाए रखते हैं। पालक एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेशन से भी भरपूर होता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
मछली
अगर आप मांस का सेवन करते हैं तो इम्युनिटी मजबूत करने के लिए मछली जरुर खाए।इसमें मौजूद एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा और बालों के लिए अद्भुत काम करता है। मछली ओमेगा-3 के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक है। डाइट में मछली शामिल करते समय कोशिश करें कि इसे फ्राई करने के बजाय भाप में पकाएं, या फिर कम तेल के साथ इसे ग्रिल कर लें।
Leave a comment