लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसको लेकर सभी पार्टियों न अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं चुनाव को देखते हुए एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया है। अपने संबोधन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला का संघर्ष बहुत लंबा और गहरा संघर्ष है। अगर हम समझेंगे नहीं कि हमें एकजुट होकर ये संघर्ष करना है तब तक हमारे समाज में, हमारे देश में, हमारी सोच में बदलाव नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिज्ञा है कि महिलाएं उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह से भागीदार होंगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी लड़ाई एक नये तरीके की राजनीति बनानी की है। मैं उन लोगों के लिए लड़ रहीं हूँ जो अपनी आवाज़ उठा नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि देश और समाज की प्रगति में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है, हम उसी भूमिका को राजनीतिक हिस्सेदारी देकर उन्हें सशक्त बनायेंगे।कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के वादे को निभाने जा रही है।महिला शक्ति को राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने जा रही है।
Leave a comment