ऑनलाइन पार्सल खोलते ही हुआ विस्फोट, पिता-बेटी की हुई मौत

ऑनलाइन पार्सल खोलते ही हुआ विस्फोट, पिता-बेटी की हुई मौत

Gujarat Accident: गुजरात के साबरकांठा के वडालीसे एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक ऑनलाइन ऑर्डर किए गए पार्सल में विस्फोट गया। दरअसल, पार्सल की डिलीवली होने के बाद जैसे ही पार्सल को खोला गया तैसे ही उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट के होने से चार लोग बुरी तरफ से घायल हो गए। घायलों को तुरंत  इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया तभी प्राथमिक इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। इन मृतकों में एक 11 साल की बच्ची और 30 साल का एक पुरुष शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वडाली पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक जितेंद्र रबारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना वडाली के वेदा गांव की है। ये पार्सल एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किया गया था। इसमें कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान था। जैसे ही इलेक्ट्रॉनिक सामान को प्लग में लगाया एक जोरदार विस्फोट हुआ। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने आगे जानकारी दी कि मृतकों की पहचान जितेंद्र हीराभाई वंजारा और उनकी बेटी भूमिका वंजारा के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा, भूमिका को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में उनकी अन्य दो बेटियां, एक 9 साल की और दूसरी 10 साल की गंभीर रूप से झुलस गईं।

एक की हालत नाजुक

तो दूसरी तरफ सहायक रेजिडेंट चिकित्सा अधिकारी विपुल जानी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल लड़कियों में एक की हालत नाजुक है और उसको वेंटिलेटर पर रखा गया है। जब डॉक्टर्स ने लड़कियों का एक्स-रे किया तो उनको लोहे के टुकड़े मिले। पुलिस फिलहाल ये जांच कर रही है कि क्या परिवार ने यह सामान ऑर्डर किया था।

Leave a comment