‘कांग्रेस की मंशा सिर्फ जेबे भरने की’, विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

‘कांग्रेस की मंशा सिर्फ जेबे भरने की’, विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

PM Modi: लोकसभा चुनाव करीब है। चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो चुका है। इसी बीच पीएम मोदी कर्नाटक पहुंचे। पीएम मोदी ने कर्नाटक के शिवमोगा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, यह मैदान अपार ऊर्जा से भरा हुआ लगता है, ऐसा आपका उत्साह रहा है! प्यार, खुशी और आशीर्वाद का यह माहौल कर्नाटक में भाजपा के प्रति मजबूत समर्थन का प्रमाण है। निश्चित ही यह दृश्य भ्रष्ट भारतीय गठबंधन की नींद 'चुरा लेगा।’

कांग्रेस के पास विकास का एजेंडा नहीं

 उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के पास विकास का एजेंडा नहीं है इसलिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है।कांग्रेस का पहला हथकंडा है - झूठ बोलो! बड़े-बड़े झूठ बोलो!कांग्रेस की दूसरा हथकंडा है - अपने झूठ को ढकने के लिए, नए झूठ बोलो।कांग्रेस का तीसरा हथकंडा है - जब पकड़े जाओ, तो अपनी करतूतों का ठीकरा दूसरों के सर फोड़ दो।‘

मेरे लिए नारी शक्ति स्वरूपा

पीएम मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस की मंशा कभी काम की नहीं होती।कांग्रेस का केवल एक ही इरादा होता है- लोगों को लूटना, अपनी जेबें भरना।प्रधानमंत्री ने कहा,’कई राजनीतिक जानकार कहते रहे हैं कि नारी शक्ति मोदी की साइलेंट वोटर है। लेकिन मेरे देश की नारी शक्ति वोटर नहीं, बल्कि मां शक्ति स्वरूपा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने सबसे पहले देश को जाति में बांटा, समुदाय में बांटा, धर्मक्षेत्र और भाषा के आधार पर लोगों को बांटा और सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने देश का बंटवारा भी हो गया। अब कांग्रेस फिर से देश को बांटने वाले खतरनाक खेल खेलने लगी है।

Leave a comment