
नई दिल्ली: हमारे देश में श्राध्द के 15 दिन बीत चुके है, जिसमें पूजा-पाठ और भोजन के जरिये पूर्वजों को खुश किया जाता है। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के कुछ और देशों में भी ऐसे त्यौहार मनाए जाते है, जहां इस दुनिया से जा चुके लोगों के लिए दावत परोसी जाती है। एक ऐसे ही देश के अनोखे रिवाज के बारे में हम आपको बताने वाले है।
बता दें कि कंबोडिया में साल में एक बार 15 दिन के लिए खास त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें माना जाता है कि नरक का द्वार खुल जाते है। इस दौरान लोग भूत-प्रेतों को टेस्टी खाना ऑफर करते है ताकि वो संतुष्ट हो सके। इस दौरान 4 तरह के प्रेतों के लिए दावत दी जाती है,जिन्हें माना जाता है कि पाताललोक से थोड़ा जाता है,ये लोग अपने परिवारों को ढूंढते हुए आते है,ताकि उन्हें पेटभर खाना मिल सके।
भूतों को दावत देने का त्यौहार
जानकारी के मुताबिक कंबोडिया में पचम बेन नाम का त्यौहार होता है,जिसमें पूर्वजों और भूखी आत्माओं को सम्मान दिया जाता है। इसे खमेर फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है, जिसकी शुरूआत सितंबर से अक्टूबर के बीच होती है। इस दौरान माना जाता है कि पाताल लोक में नर्क के द्वारा खुल जाते है और भखे प्रेत बाहर घूमने लगते है। मान्यता है भी है कि वो कब्रों और मदिरों के आसपास खाने की तलाश में घूमते रहते है। ताकि उनके रिश्तेदार उन्हें आकर खाना खिलाएं। अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
Leave a comment