AC की ठंडी हवा पड़ सकती है आप पर भारी, खुद को स्वस्थ रखने के लिए बरते ये सावधानियां

नई दिल्ली: आज कल लोगों की जिंदगी में शुद्ध हवा का मिलना मुश्किल हो गया है। हम खुद को धीरे-धीरे गेजट के अधीन बनाते जा रहे है। हम खुद को मौसम के बदलाव से दूर रखते हैं। गर्मी के दिनों में लोगों एसीमें ही बैठना काफी ज्यादा पसंद हैं, पर क्या आप जानते है, ये आपके शरीर के लिए कितना नुकसान दायक है?
हम दिन-रात एसी में रहना पसंद करते हैं, ये हमारी जरुरत बन चुकी हैं। घर हो या ऑफिस, या कार में कहीं जाना हो, हम एसी के बिना नहीं रह पाते है इसलिए आप सावधान हो जाईए। ये आपके शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव ड़ाल सकती हैं। इससे हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है, शरीर में दर्द, सांस लेने में परेशानी, स्किन की ड्राईनेस जैसी बीमारी से परेशान होना पड़ सकता हैं। इसलिए हमें ध्यान देकर सीमित मात्रा में ही एसी का प्रयोग करनी चहिए।
शरीर में एसी से नुकसान
-
इससे स्किन इलास्टिसिटी(त्वचा की लोच) भी बहुत प्रभावित होती है।
-
शरीर में डिहाइड्रेशन देखने को मिलती है
-
एलर्जी और अस्थमा का रिस्क बढ़ जाता है.
-
ज्यादा ठंडी हवा होने के कारण खांसी होना, जुखाम होना आदि जैसे रेस्पिरेटरी बीमारी देखने को मिलती है.
-
ड्राई आइज की भी सम्स्या होती है
-
सिर दर्द भी हो सकता है
-
काफी आलस आने लगता है और कुछ करने का मन नहीं करता है।
-
एसी से वायरस और बैक्टीरिया का संक्रमण भी फेलने का डर रहता है
एसी इस्तमाल में कुछ सावधानियां हो सकती है
-
एसी की नियमित सर्विस कराएं, ताकि धूल-मिट्टी साफ हो सके। पानी की निकासी होती रहे।
-
जिस कमरे में एसी चलता हो, कभी-कभी उसके खिड़की-दरवाजे खोल कर रखें, ताकि धूप व ताजी हवा कमरे में आ सके।
-
एसी में अकसर पक्षी बीट कर देते हैं, जो सांस के मरीजों के लिए घातक है। ध्यान दें कि एसी के आस-पास पक्षी ना आने पायें।
-
देर तक और एसी के ठीक सामने ने बैठें। उसे बहुत कम तापमान पर न चलाएं।
-
जिस कमरे में एसी चलता हो, वहां पानी से भरा एक बर्तन हमेशा रखें। ऐसा करने से वातावरण में नमी बरकरार रहेगी। आंखें और त्वचा शुष्क नहीं हो पाएंगी।
-
हर दो घंटे में कुछ समय के लिए एसी बंद कर दें। इससे कमरे का तापमान संतुलित रखने में मदद मिलती है।
-
एसी से सीधे धूप में बाहर न निकलें। कुछ मिनट रुककर शरीर को सामान्य तापमान पर आने दें।
Leave a comment